अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Rain: भूस्खलन से दो स्टेट हाईवे समेत आठ सड़कें बंद, 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

On: August 4, 2025 3:27 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से देहरादून जनपद के जौनसार-बावर और बिन्हार क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। तेज बारिश के चलते तीन स्टेट हाईवे समेत कुल नौ मोटर मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे पचास से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। ग्रामीणों की रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, वहीं किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में काफी परेशानी हो रही है।

बारिश से भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। त्यूणी-पुरोला स्टेट हाईवे पर किलोमीटर 12 पर भारी मलबा आ गया है, जिससे मार्ग बंद हो गया है। इसी तरह साहिया-क्वानू स्टेट हाईवे पर किमी 5 पर तारली के पास और कालसी-चकराता स्टेट हाईवे पर किमी 10 जजरेड के पास मलबा आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

हालांकि लोनिवि की टीमों द्वारा राहत और मार्गों को खोलने का कार्य जारी है। कालसी-चकराता स्टेट हाईवे को साफ कर आवागमन शुरू कर दिया गया है, जबकि साहिया-क्वानू और त्यूणी-पुरोला मार्गों को खोलने के लिए मशीनें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं।

इसके अलावा, लोनिवि देहरादून के अंतर्गत लांघा-मटोगी-मदर्सू मोटर मार्ग किमी 10, पीएमजीएसवाई कालसी का खारसी-खाटुवा मोटर मार्ग किमी 3, गडोल-सकरोल मोटर मार्ग किमी 3 और 7, मेघाटू-कुल्हा-शेडिया मोटर मार्ग किमी 6 और कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग पर भी मलबा आने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

स्थानीय प्रशासन और लोनिवि की टीमें मार्गों को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश से कार्यों में बाधा आ रही है। ग्रामीणों और किसानों से प्रशासन ने अपील की है कि आवश्यक कार्यों को छोड़कर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

यह भी पढें- हर घर तिरंगा अभियान: सीएम धामी ने लोगों से की अपील, तिरंगा फहराकर सेल्फी करें साझा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment