अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: मां गंगा नर्सिंग होम सील, सिजेरियन डिलीवरी के बाद दो महिलाओं की मौत, स्टाफ फरार

On: August 4, 2025 10:53 AM
Follow Us:

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर नर्सिंग होम को गंभीर लापरवाही के आरोपों के चलते सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर की गई। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें दो प्रसूताओं की मौत का मामला दर्ज हुआ है।

रविवार को अस्पताल में दो महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी की गई थी। लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ गई और शाम होते-होते दोनों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान मीनाक्षी (निवासी: ननौता, सहारनपुर; वर्तमान पता: शिवम विहार कॉलोनी, सिडकुल, हरिद्वार) और खुशबू (पत्नी मोंटी; निवासी: नारसन, मंगलौर, हरिद्वार) के रूप में हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल का पूरा स्टाफ और डॉक्टर मौके से फरार हो गए। वहीं अस्पताल में मौजूद अन्य दो मरीजों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

मृतक महिलाओं के परिजनों ने बहादराबाद थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और नर्सिंग होम के दस्तावेजों व कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

यह भी पढें- Uttarakhand Weather: देहरादून प्रेमनगर में नदी की तेज धार में फंसे तीन लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकाला, कई सड़कें जलमग्न

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment