अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रेलवे ने तकनीकी खामी के चलते दिल्ली से कोटद्वार आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को किया रद्द

On: August 4, 2025 10:40 AM
Follow Us:

लगातार बारिश और तकनीकी खामी के चलते कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच रेल सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। इस रूट पर रेलवे ट्रैक के कई हिस्सों पर लगभग छह इंच तक पानी भर गया है, जिससे ट्रैक पर गंभीर तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। इसी कारण कोटद्वार से चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ दिल्ली से कोटद्वार आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी रद्द करना पड़ा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नजीबाबाद-कोटद्वार रेल खंड की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे की गैंग टीम मौके पर काम कर रही है, जबकि तकनीकी स्टाफ लगातार रेल लाइन और विद्युत व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। नजीबाबाद यार्ड में सिग्नल सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं। स्थिति को संभालने के लिए ट्रेनों को मेनुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है।

इधर मौसम भी चुनौती बना हुआ है। कोटद्वार और आसपास के इलाकों में दृश्यता शून्य होने और भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग पर भी यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन लागू है, जिस कारण नहर मार्ग पर ट्रक फंसे हुए हैं और बसों का संचालन भी बुरी तरह बाधित हो गया है।

प्रशासन और रेलवे विभाग स्थिति को सामान्य करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं, लेकिन फिलहाल यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, पार्टियों ने शुरू की रणनीतिक तैयारियां

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment