अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: बारिश के कहर के बीच सीएम धामी की डीएम्स के साथ वर्चुअल बैठक, प्रशासन को दिए कड़े निर्देश

On: August 4, 2025 10:27 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी टीम के साथ पूरी तरह से मैदान में सक्रिय रहें और किसी भी आपदा या समस्या की स्थिति में तुरंत प्रभावी कदम उठाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के चलते सड़कों, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के टूटने या बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों की समय रहते व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

फसलों को हुए नुकसान का त्वरित सर्वेक्षण कराने और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसे दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी जिलों में अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी और सभी सरकारी योजनाओं की समय-समय पर समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दफ्तरों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढें- कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: सिद्धबली मंदिर के पास मैक्स वाहन पर गिरा विशाल पत्थर, दो की मौत, सात घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में रक्षा अनुसंधान विद्यालय का नाम बदलने पर स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक और पुलिस बल।

देहरादून: रातोंरात बदला स्कूल का ‘नाम और निशान’, सुबह पहुंचे बच्चे तो टीचर भी मिले नए; गेट पर भड़के अभिभावक, जमकर काटा बवाल

एक उदास भारतीय महिला रसोई में एक खाली एलपीजी सिलेंडर के पास बैठी है, जो सिलेंडर की कमी और घरेलू कलह को दर्शाता है।

घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने कहा- ‘सिलेंडर आएगा तभी बनेगा खाना’, गुस्से में पति ने लगा ली फांसी

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment