अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar News: फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई दंत चिकित्सक, पीछे से चोर उड़ाकर ले गए लाखों के जेवर और नकदी

On: August 3, 2025 4:47 AM
Follow Us:

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला दंत चिकित्सक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। डॉक्टर अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने घर से निकली थीं और महज एक घंटे बाद लौटने पर उन्होंने पाया कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अलमारी से जेवरात व नकदी गायब है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम समेत आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की गई।

यह घटना कनखल की पॉश गणेशपुरम कॉलोनी की है। डॉक्टर सोनी, जो पेशे से डेंटिस्ट हैं, कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से देहरादून की एक महिला के संपर्क में आई थीं। मंगलवार को पहली बार वह अपनी इस फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए घर से करीब 1:40 बजे निकलीं। दोनों की मुलाकात हरिद्वार के भगत सिंह चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई, जहां साथ में चाय-नाश्ता किया गया।

करीब तीन बजे जब डॉक्टर सोनी घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारियां खुली हुई थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि करीब आठ लाख रुपये के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं।

पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज से चार संदिग्धों की पहचान हुई है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस वारदात का डॉक्टर की फेसबुक फ्रेंड से मुलाकात से कोई संबंध है या यह एक संयोग मात्र है। एसपी सिटी पंकज गैरोला के मुताबिक, सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

फिलहाल, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं और पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

यह भी पढें- रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: स्वास्थ्य अधिकारी की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment