देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंडितबाड़ी के मुख्य बाजार में एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। घटना के समय सड़क पर स्कूली बच्चों और राहगीरों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई।
पेड़ गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। बाजार के पास ही स्कूल होने के चलते उस समय काफी संख्या में बच्चे, उनके अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद थे। अचानक गिरे पेड़ से जहां लोग बाल-बाल बचे, वहीं दूसरी ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सड़क जाम के कारण कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक रुक गया, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जा रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन को मौके पर पहुंचकर पेड़ हटवाना पड़ा, तब जाकर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
यह भी पढें- Uttarakhand Panchayat Chunav: चमोली में दिलचस्प टक्कर, 23 साल के नितिन टॉस से बने ग्राम प्रधान





