Uttarakhand Panchayat Chunav: चमोली में दिलचस्प टक्कर, 23 साल के नितिन टॉस से बने ग्राम प्रधान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Panchayat Chunav: चमोली में दिलचस्प टक्कर, 23 साल के नितिन टॉस से बने ग्राम प्रधान

On: July 31, 2025 6:54 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, और चमोली जिले में कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कुछ सीटों पर टक्कर इतनी कड़ी रही कि फैसला टॉस और एक वोट से करना पड़ा।

ग्राम पंचायत बणद्वारा में प्रधान पद के लिए बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां चार उम्मीदवार मैदान में थे और कुल 383 वोट डाले गए। इनमें से नितिन और रविन्द्र को बराबर-बराबर 138-138 वोट मिले। यह स्थिति सुबह 9 बजे ही स्पष्ट हो गई थी, जब पहले चरण की मतगणना पूरी हुई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

चूंकि दोनों प्रत्याशियों को समान मत मिले, इसलिए चुनाव आयोग के नियमानुसार टॉस के जरिए विजेता तय किया गया। टॉस में नितिन को जीत मिली और उन्हें ग्राम प्रधान घोषित किया गया।
नितिन गोपेश्वर पीजी कॉलेज से एमए (अर्थशास्त्र) की पढ़ाई कर रहे हैं और एनएसयूआई से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2022-23 में वे कॉलेज छात्रसंघ के महासचिव भी रह चुके हैं। टॉस से मिली इस जीत के बाद गांव में उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वहीं, नारायणबगड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट में भी कुछ ऐसा ही रोमांच देखने को मिला। यहां राजनी देवी और कुलदीप सिंह को पहले चरण की मतगणना में 72-72 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद पुनः मतगणना कराई गई, जिसमें राजनी देवी को 73 और कुलदीप सिंह को 72 वोट मिले। इस तरह राजनी देवी सिर्फ एक वोट से विजयी घोषित हुईं।

चमोली जिले के ये मुकाबले यह साबित करते हैं कि लोकतंत्र में हर वोट की कितनी अहमियत होती है — एक वोट या टॉस तक जीत का अंतर तय कर सकता है।

यह भी पढें- ऑपरेशन कालनेमि: हरिद्वार में 44 फर्जी बाबाओं पर पुलिस का शिकंजा, ढोंग कर रहे थे तंत्र-मंत्र और जादू-टोना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment