अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार छात्रा की बस से कुचलकर मौत

On: July 29, 2025 4:01 AM
Follow Us:

देहरादून के आईएसबीटी फ्लाईओवर के समीप सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक टूरिस्ट बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। मृतका की पहचान सहारनपुर निवासी लाइ बानो पुत्री वाकत अली के रूप में हुई है, जो देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाइ बानो अपनी स्कूटी से माजरा की ओर से आईएसबीटी जा रही थी। इसी दौरान उसने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर बस की चपेट में आ गई। बस का पिछला पहिया युवती पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बस को घेर लिया और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों के कब्जे से चालक को छुड़ाया और आईएसबीटी चौकी ले गई।

घायल लाइ बानो को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह हादसा करीब शाम चार बजे हुआ। बस सहारनपुर नंबर की टूरिस्ट बस थी, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

यह हृदयविदारक घटना न केवल तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का परिणाम है, बल्कि सड़कों पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी की ओर भी इशारा करती है।

यह भी पढें- ऊखीमठ: ओंकारेश्वर मंदिर के पास बनेगी कार पार्किंग, जाम की समस्या से मिलेगी राहत | शासन ने 1.16 करोड़ की धनराशि की मंजूरी दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment