ऊखीमठ: ओंकारेश्वर मंदिर के पास बनेगी कार पार्किंग, जाम की समस्या से मिलेगी राहत | शासन ने 1.16 करोड़ की धनराशि की मंजूरी दी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऊखीमठ: ओंकारेश्वर मंदिर के पास बनेगी कार पार्किंग, जाम की समस्या से मिलेगी राहत | शासन ने 1.16 करोड़ की धनराशि की मंजूरी दी

On: July 28, 2025 3:59 PM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ नगर में स्थित प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। मंदिर के पास कार पार्किंग की सुविधा विकसित करने के लिए शासन ने 1.16 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है और जल्द ही पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू होगा।

ऊखीमठ नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पंचकेदारों की गद्दीस्थली भी है, जहां पूरे वर्ष देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। साथ ही यह स्थान तहसील, ब्लॉक मुख्यालय और दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार होने के कारण हमेशा आवागमन से गुलजार रहता है। खासतौर पर चारधाम यात्रा के दौरान यहां भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

अब तक पार्किंग सुविधा न होने के कारण तीर्थयात्रियों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते थे, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे न सिर्फ वाहन चालकों को परेशानी होती थी, बल्कि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

स्थानीय जनता और व्यापारियों द्वारा लंबे समय से ओंकारेश्वर मंदिर के पास टैक्सी और कार पार्किंग की मांग की जा रही थी। इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। अंततः शासन ने मांग को गंभीरता से लेते हुए कार पार्किंग निर्माण हेतु 1.16 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।

निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है और जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे तीर्थयात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी जाम से राहत मिलेगी।

व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने बताया कि जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी। पार्किंग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक आशा नौटियाल का आभार जताया।

वहीं, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर पार्किंग निर्माण को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे ऊखीमठ क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।

इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढें- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: मुख्यमंत्री धामी ने किया वृक्षारोपण, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment