अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Mansa Devi Stampede: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर दुरुस्त हों व्यवस्थाएं, सीएम धामी ने हादसे के बाद दिए सख्त निर्देश

On: July 28, 2025 11:11 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर, टनकपुर का पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी के नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर परिसरों में भीड़ प्रबंधन, पंजीकरण की सुव्यवस्थित प्रक्रिया, पैदल मार्ग और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाना तथा पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के दर्शन का सुगम और सुरक्षित अनुभव मिल सके।

मुख्यमंत्री ने दोनों मंडलों—गढ़वाल और कुमाऊं—के आयुक्तों की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। इस समिति में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष तथा कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

विशेष रूप से मनसा देवी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के सुनियोजित विकास, उनकी धारणा क्षमता बढ़ाने और दुकानों के प्रबंधन को व्यवस्थित करने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन प्रक्रिया चरणबद्ध और नियंत्रित होनी चाहिए। श्रद्धालुओं का अनिवार्य पंजीकरण किया जाए तथा दर्शन की संख्या को सीमित कर व्यावहारिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भीड़ नियंत्रण में रहे और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री एस.एन. पांडेय, गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- प्रधानमंत्री मोदी ने की उत्तराखंड में लागू UCC की सराहना, सीएम धामी बोले – “यह जनता के सम्मान का पल”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment