अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के चार सरकारी स्कूलों को मिले बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

On: July 25, 2025 6:35 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य के चार राजकीय स्कूलों का नाम अब उन वीरों के नाम पर होगा, जिन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित इस निर्णय के तहत, अब राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट (पौड़ी गढ़वाल) का नाम बदलकर बलिदानी श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट रखा गया है।
इसी तरह देहरादून जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ (चकराता) का नाम पंडित सैराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर दिया गया है।

इसके अलावा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव (पौड़ी गढ़वाल) को अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव के नाम से जाना जाएगा।

वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट (पिथौरागढ़) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय माधों सिंह जंगपांगी जीआईसी डीडीहाट के नाम से पुनर्नामित किया गया है।

यह निर्णय न केवल भावी पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देगा, बल्कि उन वीरों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

यह भी पढें- Uttarakhand News: चारधाम और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा रणनीति पर केंद्रित होगी प्रस्तुति, गृहमंत्री के समक्ष बनेगा भविष्य की योजना का रोडमैप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment