अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी”

On: July 23, 2025 7:15 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई और तीन मुख्य प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी।

बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों में हरिद्वार कुंभ मेले के लिए 82 पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी, शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्यों की सेवा नियमावली में संशोधन और राज्य में ई-स्टैंप व्यवस्था में बदलाव शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त बैठक में कार्मिकों के स्थानांतरण, विनियमितीकरण, शिक्षा, वित्त, राजस्व, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागीय मसलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इन बिंदुओं पर भी आगामी नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना जताई गई।

तीन प्रमुख प्रस्ताव जिन पर लगी मुहर:

कुंभ मेला नियुक्ति: हरिद्वार में होने वाले आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत 82 पदों पर नियुक्तियों को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है।

शिक्षा विभाग नियमावली में संशोधन: प्रधानाचार्य पद के चयन एवं नियुक्ति से जुड़े नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है।

ई-स्टैंप प्रणाली में सुधार: राज्य में ई-स्टैंपिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए उसमें संशोधन को स्वीकृति दी गई।

राज्य सरकार के इन फैसलों को प्रशासनिक सुगमता और विकास कार्यों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: हर ब्लॉक में बसाया जाएगा एक आदर्श गांव, सीएम धामी बोले– सभी परिवारों को मिलेगा रोजगार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment