अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान घायल हुईं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, यात्रा बीच में छोड़ी

On: July 20, 2025 7:43 AM
Follow Us:

पिथौरागढ़/नई दिल्ली। कैलास मानसरोवर यात्रा पर गईं दिल्ली की पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी तिब्बत में घोड़े से गिरकर घायल हो गईं। कमर में चोट लगने के कारण उन्हें यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में यह हादसा पेश आया, जो तकलाकोट के बाद यात्रा का दूसरा मुख्य पड़ाव है।

प्रशासन के मुताबिक मीनाक्षी लेखी की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भारत वापस लाने का निर्णय लिया गया है। उन्हें पहले नावीढांग लाया जाएगा, जहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून भेजे जाने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी लेखी कैलास मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल का हिस्सा थीं। दारचिन क्षेत्र में घोड़े की सवारी के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ीं, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई। तिब्बत में तकलाकोट से दारचिन की दूरी लगभग 102 किलोमीटर है और यह मार्ग ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरता है।

फिलहाल, स्वास्थ्य टीम की निगरानी में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और मौसम की अनुकूलता के अनुसार जल्द से जल्द एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा। यात्रा से लौटते ही उनके स्वास्थ्य की जांच और इलाज के लिए उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

यह भी पढें- उत्तरकाशी दुर्घटना: धनारी-पैणी भवान मार्ग पर गिरी कार, चालक की मौके पर गई जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment