उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनारी पैणी-भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे के वक्त वाहन में सिर्फ चालक सवार था। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार पुत्र शेर सिंह परमार, निवासी ग्राम पैणी भवान, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढें- उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से 39 सड़कें बाधित





