अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पौड़ी हादसा: पाबौ-विशल्ड मार्ग पर पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

On: July 19, 2025 7:23 AM
Follow Us:

पौड़ी: पाबौ-विशल्ड मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन पाबौ से विशल्ड गांव की ओर जा रहा था, जब वह अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल निजी वाहन के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाबौ पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय गमाल सिंह भंडारी पुत्र आनंद सिंह भंडारी, निवासी विशल्ड के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढें- 203 करोड़ की योजना पर ठप पड़ा काम, प्रयुक्त जल प्रबंधन में लापरवाही उजागर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment