अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने किया हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च, उत्तराखंड की संस्कृति और प्रतिभा को बताया सराहनीय प्रयास

On: July 18, 2025 7:30 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर जारी किया। पूरी तरह उत्तराखंड में फिल्माई गई यह फ़िल्म राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर लाने का एक सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड तेजी से फिल्म निर्माण की पसंदीदा लोकेशन बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बनाई गई फिल्म नीति के तहत सरकार पूरी मदद दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा निर्माता-निर्देशक यहां शूटिंग करें और राज्य के युवाओं को रोजगार व पहचान का अवसर मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्मों से न केवल स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि पर्यटन और संस्कृति को भी नया आयाम मिलता है। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी।

इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक श्री कुनाल शमशेर मल्ला, कलाकार श्री संजय मिश्रा, श्री बृजेंद्र काला, श्री ऋषभ खन्ना, श्री भुवन खन्ना और श्री दीपराज राणा उपस्थित रहे।

यह भी पढें-मुख्यमंत्री धामी की सख्ती रंग लाई: भ्रष्टाचार के आरोप में पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार विकास निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment