अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून हुआ और भी सक्रिय, आज इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: July 17, 2025 8:00 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

बुधवार को देहरादून जिले के कालसी और चकराता क्षेत्रों में जोरदार वर्षा दर्ज की गई। वहीं, राजधानी दून में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज बौछारों में बदल गई।

हाथीबड़कला, राजपुर रोड, मालसी, माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों जैसे कालसी और चकराता में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिन और भी ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, यात्रा से पूर्व मौसम की जानकारी लेने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: सर्दियों में हिम तेंदुए दर्शन के साथ ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, ट्रैकिंग का पंजीकरण होगा और भी आसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment