अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सितारगंज जेल प्रकरण: हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, डिप्टी जेलर और जवान होंगे निलंबित

On: July 17, 2025 7:27 AM
Follow Us:

नैनीताल हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में पोक्सो के आरोपी कैदी के साथ जेल में मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए सितारगंज केंद्रीय कारागार के डिप्टी जेलर नवीन चौहान और कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेन्द्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

मामले की जांच के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), ऊधमसिंह नगर के सचिव की रिपोर्ट को आधार बनाया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से आरोपी कैदी के साथ बर्बरता की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित कैदी सुभान को जेल में शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोर्ट ने न केवल दोनों अधिकारियों के निलंबन का आदेश दिया, बल्कि जेल अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया कि वह उन अन्य अधिकारियों के नाम अदालत के समक्ष प्रस्तुत करें, जो DLSA सचिव के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। साथ ही, एडीजीपी (कारागार) को आदेशों के तत्काल पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोर्ट ने घटना से जुड़े साक्ष्य, रिपोर्ट और फोटोग्राफ को न्यायिक रजिस्ट्रार के पास सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया है।

यह भी पढ़ें : देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि की बड़ी कार्रवाई: फर्जी मौलाना समेत आठ ठग गिरफ्तार, 121 पर अब तक गिरी गाज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment