अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: सर्दियों में हिम तेंदुए दर्शन के साथ ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, ट्रैकिंग का पंजीकरण होगा और भी आसान

On: July 17, 2025 7:15 AM
Follow Us:

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण गतिविधियों के विस्तार पर गहन मंथन हुआ। बैठक में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) ने एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से राज्य की पर्वतीय संपदा के बेहतर उपयोग की संभावनाएं रखीं।

चार दशक बाद खुल सकता है नंदा देवी शिखर

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा का केंद्र रहा नंदा देवी पर्वत—जो 1983 से पर्यटकों के लिए बंद है। अब लगभग 40 वर्षों के बाद इसे फिर से पर्वतारोहण के लिए खोले जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन, पर्यटन विभाग और वन विभाग मिलकर इस ऐतिहासिक कदम के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में स्नो लेपर्ड ईको-टूरिज्म की योजना

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में स्नो लेपर्ड आधारित ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम फैसले लिए गए। लद्दाख के प्रसिद्ध हेमिस नेशनल पार्क की तर्ज पर यहां अक्टूबर से मार्च तक पार्क को खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। शीतकाल में हिम तेंदुओं की सक्रियता अधिक होती है, जिससे यह अवधि पर्यटकों के लिए रोमांचकारी अनुभव प्रदान कर सकती है।

पर्वतीय सीमाओं पर पर्वतारोहण अभियानों को मिलेगी मंजूरी

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के तहत सीमावर्ती पर्वत चोटियों पर पर्वतारोहण अभियानों की स्वीकृति और संचालन को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। इससे न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

वन विभाग का एकीकृत पोर्टल, ट्रैकिंग को मिलेगा डिजिटल सपोर्ट

वन विभाग की ओर से एकीकृत एकल खिड़की पोर्टल की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से राज्य के विभिन्न ट्रैकिंग मार्गों पर पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। साथ ही ट्रैकिंग रूट्स की धारण क्षमता का मूल्यांकन कर ट्रैकर्स की संख्या को भी नियत करने की दिशा में कार्य हो रहा है।

हर वर्ष हो ‘एडवेंचर टूरिज्म मीट’ का आयोजन

भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल विजय सिंह ने सुझाव दिया कि हर साल राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म मीट का आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम में देशभर के टूर ऑपरेटर, साहसिक पर्यटन से जुड़े प्रतिनिधि, नीति निर्माता और स्टेक होल्डर्स को एक ही मंच पर लाया जाए, ताकि आपसी समन्वय और सहयोग से पर्यटन को नई दिशा दी जा सके।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, IMF निदेशक कर्नल मदन गुरूंग, सचिव कीर्ति पायस, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पूजा गर्ब्याल, टीटीएफ संस्थापक राकेश पंत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

यह भी पढें-देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि की बड़ी कार्रवाई: फर्जी मौलाना समेत आठ ठग गिरफ्तार, 121 पर अब तक गिरी गाज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment