अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पिथौरागढ़ हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों और घायलों को आर्थिक मदद कि घोषणा

On: July 16, 2025 6:16 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया और बरसाती नाले में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन छात्राएं भी शामिल हैं। सभी पीड़ित बोकटा गांव के निवासी थे, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है।

दुर्घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई, जब मैक्स वाहन मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में भंडारीगांव पुल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद वाहन के परखचे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य को गंभीर हालत में मुवानी अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान आठ वर्षीय सिमरन और वाहन चालक नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में दीक्षा नामक महिला पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र की निवासी थीं, जो हरेला पर्व पर मायके गई थीं। बाकी सभी मृतक बोकटा गांव के थे।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीएमओ की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा,
“पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री जी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना और सहायता राशि से शोकग्रस्त परिजनों को संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देगी। हम पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।”

दुर्घटना में जान गंवाने वाले:

सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह

तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह

विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह

नरेंद्र सिंह (40) चालक, पुत्र चंद्र सिंह

राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह

होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह

शांति देवी (50) पत्नी केशव राम

दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा

गंभीर रूप से घायल लोग:

विनीता (20) पुत्री बहादुर सिंह

योगेश कुमार पुत्र किशन राम (छात्र)

श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह

दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह

सुमित सिंह (22) पुत्र प्रवीण सिंह

पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला

यह हादसा ना केवल एक परिवार या गांव की पीड़ा है, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गहरा झटका है। प्रशासन और सरकार ने राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढें-Bulldozer Action: नैनीताल में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, चेतावनी के बाद भी नहीं हटे तो हटाईं गई दुकानें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment