अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

CM Dhami Delhi Visit: सीएम धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, एयर एंबुलेंस सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

On: July 15, 2025 3:39 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भेंट कर उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने के संबंध में कई अहम प्रस्ताव रखे।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से एम्स ऋषिकेश से संचालित एयर एंबुलेंस सेवा के विस्तार के साथ-साथ प्रदेश के दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए यह सेवा अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक एसईसीसी परिवार के लिए केंद्र द्वारा दिए जाने वाले अंशदान को ₹1,052 से बढ़ाकर ₹1,500 करने का भी आग्रह किया, जिससे राज्य के अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने चार धाम यात्रा के दौरान एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं देने और रेजिडेंट डॉक्टर्स की यात्रा ड्यूटी को उनकी DRP में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ तथा पं. राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होने वाले शिक्षण कार्य हेतु भारत सरकार और नेशनल मेडिकल कमीशन से शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया।

साथ ही, उन्होंने टीएचडीसी की सहायता से बन रहे टिहरी मेडिकल कॉलेज को संचालन हेतु आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एक अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के लिए भी भारत सरकार से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर न केवल आसपास की जनसंख्या के लिए, बल्कि चार धाम यात्रा मार्ग से गुजरने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढें-Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में टैक्सी गिरने से 8 लोगों की जान गई, चार गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment