अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देवप्रयाग के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

On: July 15, 2025 7:30 AM
Follow Us:

श्रीनगर: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसे कई जिंदगियों को निगल रहे हैं। मंगलवार सुबह एक ऐसा ही भीषण सड़क हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जिसमें दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना देवप्रयाग के समीप मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर लौट रहा था। दोनों ट्रक जैसे ही पतंजलि आश्रम के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान ताजबर सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक के चालक महावीर महर पुत्र सुर्जन सिंह, निवासी ग्राम ज्ञानासु (टिहरी) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सड़क पर बिखरे वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मृतक और घायल चालक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों की सुरक्षा और ड्राइविंग सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढें- चमोली के थराली में दर्दनाक हादसा: गधेरे में नहाते समय डूबे पांच बच्चे, दो की मौत, तीन को सुरक्षित निकाला गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment