अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात,राज्य विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

On: July 14, 2025 3:00 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को निरंतर सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य में अपनी सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्व के 27 देशों द्वारा प्रधानमंत्री को उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजना पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कार्तिक स्वामी मंदिर के मॉडल और आदि कैलाश यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की। इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखण्ड के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों जैसे कनार (धारचूला) का घी, लाल चावल (पुरोला), बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और स्थानीय शहद भी प्रधानमंत्री को भेंट स्वरूप प्रदान किए।

भेंटवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि जिस प्रकार केदारनाथ और बदरीनाथ धामों का अवस्थापना विकास हुआ है, उसी तर्ज पर हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और चंपावत में शारदा कॉरिडोर के लिए भी मास्टर प्लान के अंतर्गत सीएसआर फंडिंग के माध्यम से विशेष वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से ऊधमसिंह नगर के नेपा फार्म को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने, दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तारित करने तथा टनकपुर-बागेश्वर और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं के मार्ग निर्माण कार्यों को गति देने के लिए संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदा राजजात यात्रा की जानकारी भी दी और उन्हें इस पर्वतीय महाकुंभ में आमंत्रित किया। उन्होंने आग्रह किया कि यात्रा के दौरान अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 400 करोड़ रुपये की विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाए।

यह भेंट मुख्यमंत्री धामी के उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण और प्रधानमंत्री से निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढें-देहरादून में पकड़ा गया ढोंगी बाबा निकला बांग्लादेशी नागरिक, ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत गिरफ्तारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment