मौसम अपडेट: देहरादून में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मौसम अपडेट: देहरादून में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

On: July 14, 2025 6:46 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर चटक धूप के बाद शाम होते-होते शहर के कई इलाकों में तेज बारिश ने लोगों को चौंका दिया। खासतौर पर सहस्रधारा रोड, रायपुर और हाथीबड़कला क्षेत्र में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे नदी-नालों में उफान आ गया और कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ।

सुबह की धूप, दोपहर की तपन, और शाम की झमाझम बारिश

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रविवार को सुबह से ही देहरादून में आंशिक बादलों के बीच तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। लेकिन शाम चार बजे के करीब मौसम ने अचानक रुख बदला और शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घंटाघर, सर्वे चौक, राजपुर रोड, दिलाराम चौक, मालसी, जाखन, कैनाल रोड, लाडपुर समेत कई इलाकों में करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इन इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि सहस्रधारा रोड पर स्थित आइटी पार्क के पास रपटा भरने से कुछ देर तक आवाजाही भी बाधित रही।

70 मिमी से अधिक बारिश, नालों में उफान और नुकसान

हाथीबड़कला, रायपुर और सहस्रधारा रोड जैसे क्षेत्रों में 70 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं सहारनपुर चौक, पटेल नगर, कारगी, ब्राह्मणवाला, जीएमएस रोड, सुभाषनगर, आइएसबीटी सहित अन्य स्थानों पर भी तेज बौछारें पड़ीं।

बारिश के चलते रिस्पना और बिंदाल नदी समेत कई नाले उफान पर आ गए। इससे कुछ स्थानों पर सड़कों और पुस्तों को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की मांग की है।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में आज भी भारी वर्षा की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ दिन तक रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर दिखाई दे रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

यह भी पढें-उत्तराखंड में बड़ा भूकंप आने की आशंका: वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, हिमालय में लगातार बढ़ रही ऊर्जा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment