अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश: बैराज रोड पर कार सवारों ने छात्र नेता और उसके साथियों पर बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप

On: July 13, 2025 5:30 PM
Follow Us:

ऋषिकेश के बैराज रोड पर शनिवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार में सवार युवकों ने बाइक पर जा रहे छात्र नेता और उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में छात्र नेता और उसके साथी बाल-बाल बच गए। बताया गया कि हमलावरों ने बैराज रोड से लेकर भट्टोवाला तक कुल छह से सात राउंड फायर किए। हमलावरों की पहचान के साथ ही स्थानीय पार्षद लव कांबोज पर आरोप लगा है कि उन्होंने हमलावरों को बचाकर मौके से फरार करवा दिया।

चाय पीने निकले थे छात्र, रास्ते में घात लगाकर किया हमला

शिव विहार कॉलोनी, गुमानीवाला निवासी वैभव रावत एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता हैं और छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। शनिवार की शाम वह अपने साथियों — अंकित डोगरा, अंकित चौहान, राहुल भंडारी, वैभव बंसल सहित अन्य के साथ बाइक से बैराज रोड की ओर चाय पीने निकले थे। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक सफेद कार ने उनकी बाइकों के पास आकर रुकने की कोशिश की और कार सवार युवकों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। उनमें से एक युवक की पहचान हर्ष चौधरी उर्फ हर्ष जाट के रूप में हुई है।

तमंचे से की गई फायरिंग, साथी गिरा बाइक से

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार सवार युवकों ने देखते ही देखते तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि गोलियां किसी को नहीं लगीं, लेकिन एक साथी बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर कार को लेकर आईडीपीएल सिटी गेट होते हुए श्यामपुर की ओर भाग निकले।

भट्टोवाला में फंसी कार, फिर से की फायरिंग

छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों का पीछा किया। भट्टोवाला स्थित गुर्जर प्लॉट के पास कीचड़ में फंसने पर स्थानीय लोगों ने भी कार को रोक लिया। वहां भी हमलावरों ने डराने के उद्देश्य से दोबारा फायरिंग कर दी। कार में कुल छह से सात राउंड फायर किए गए। आरोप है कि वारदात के कुछ देर बाद पार्षद लव कांबोज मौके पर पहुंचे और हमलावरों को बचाकर वहां से ले गए।

कार से तमंचा बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कार और एक तमंचा बरामद किया है। इसके बाद आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस उस फ्लैट की भी तलाशी ले रही है, जहां हमलावर रुके हुए थे। श्यामपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच तेजी से की जा रही है और नामजद पार्षद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

छात्रसंघ अध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव समेत बड़ी संख्या में छात्र श्यामपुर चौकी पहुंचे और आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि हर्ष जाट क्षेत्र में न तो पढ़ाई करता है और न ही कोई व्यवसाय करता है। वह आखिर किसके इशारे पर यहां रह रहा है और क्यों ऐसी घटनाएं कर रहा है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

हमलावरों की कार के कीचड़ में फंसने के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने गुस्से में आकर कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कार से तमंचा बरामद किया है, जिससे साफ है कि फायरिंग पूर्व नियोजित थी।

पुलिस ने पार्षद लव कांबोज और हर्ष जाट सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढें- BRP-CRP Recruitment Row: उत्तराखंड में बीआरपी-सीआरपी की भर्ती को लेकर उठे सवाल, आउटसोर्सिंग पर बढ़ा विवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment