अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सूरज कुमार की हत्या का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो हमलावर दबोचे गए

On: July 12, 2025 8:38 AM
Follow Us:

रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में वर्कशॉप कर्मचारी सूरज कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय सूरज, जो रुद्रपुर में एक वर्कशॉप में काम करता था, 8 जुलाई की सुबह बाइक से काम पर जाते वक्त रामपुर रोड पर कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को तुरंत रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चार दिन बाद शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के स्वजन में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर बगवाड़ा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से जानकारी ली। सूरज के भाई रंजीत कुमार ने इस हमले के पीछे जानबूझकर रची गई साजिश की आशंका जताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इसी बीच, शुक्रवार रात बिलासपुर पुलिस को जानकारी मिली कि हमलावर डिबडिबा इलाके की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी शाकिर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी विशाल ने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके पास से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार यह मामला अब तफ्तीश के दायरे में है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं, इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चार युवक नजर आ रहे हैं — दो के चेहरे खुले हैं जबकि दो ने चेहरा ढक रखा है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : रुड़की में कांवड़ पटरी पर दो श्रद्धालुओं के शव मिलने से सनसनी, एक की पहचान अब तक नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस की हिरासत में आरोपी युवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता |

देहरादून में ‘पहचान’ बदलकर बेटियों से छल: रेस्टोरेंट में अभद्रता कर रहे चार युवक दबोचे, कलावा बांधकर नशीली दवा खिलाने का भी मामला सामने आया

देहरादून में रक्षा अनुसंधान विद्यालय का नाम बदलने पर स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक और पुलिस बल।

देहरादून: रातोंरात बदला स्कूल का ‘नाम और निशान’, सुबह पहुंचे बच्चे तो टीचर भी मिले नए; गेट पर भड़के अभिभावक, जमकर काटा बवाल

एक उदास भारतीय महिला रसोई में एक खाली एलपीजी सिलेंडर के पास बैठी है, जो सिलेंडर की कमी और घरेलू कलह को दर्शाता है।

घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने कहा- ‘सिलेंडर आएगा तभी बनेगा खाना’, गुस्से में पति ने लगा ली फांसी

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Leave a Comment