अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में गांवों तक पहुंचेगी सड़क और इंटरनेट, पीएमजीएसवाई-4 के तहत बड़ा लक्ष्य तय

On: July 12, 2025 7:08 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत 2645 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्यभर में करीब 9500 किलोमीटर नई सड़कें बनाई जाएंगी। शुक्रवार को सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हों।

बैठक में बताया गया कि पहले चरण में 1370 किलोमीटर की कुल 212 सड़कों की डीपीआर को मंजूरी दी जा चुकी है और उन पर कार्य प्रगति पर है। योजना की निगरानी के लिए ‘इंस्पेक्ट टू परफेक्ट’ नामक मोबाइल एप का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो पाई है।

मुख्य सचिव ने विशेष रूप से पिथौरागढ़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ गांवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए सड़क आवश्यक है। ऐसे गांवों को प्राथमिकता के आधार पर योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं बेहतर की जा सकें।

बैठक में सचिव राधिका झा, सी. रविशंकर, श्रीधर बाबू अद्दाकी और अपर सचिव अभिषेक रोहेला समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो गांव अब तक सड़क सुविधा से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित कर योजना में सम्मिलित करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें : देहरादून में नकली सिगरेट रैकेट का पर्दाफाश, एसटीएफ ने 22 हजार से ज्यादा पैकेट किए जब्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

Leave a Comment