अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर क्षेत्र में बारिश से प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों को तेजी से लागू करने के निर्देश

On: July 10, 2025 11:27 AM
Follow Us:

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते देहरादून के रायपुर क्षेत्र में जलभराव और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे।

मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आईटी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन और शांति विहार जैसे क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इस दिशा में हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई कराने और जहां आवश्यक हो वहां प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने और स्थानीय पुलिस व अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक घटना के दौरान रिस्पॉन्स टाइम कम से कम रखा जाए और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर हर संभव सहायता दी जाए।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें- देहरादून में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आयुक्त के निर्देश पर जीएसटी टीम का छापा; चार फर्मों से 1.54 करोड़ रुपये की वसूली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment