अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घाटों और आश्रमों में गूंजे जयकारे

On: July 10, 2025 9:13 AM
Follow Us:

हरिद्वार। आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार सुबह से ही हरकी पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचने लगे। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया और गुरुजनों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शहर के प्रमुख मंदिरों, घाटों और आश्रमों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु गुरुजनों के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में नजर आए। आश्रमों और अखाड़ों में गुरु पूजन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां साधु-संतों और गुरुओं ने शिष्यों को आशीर्वचन दिए और अध्यात्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म में गुरु और शिष्य के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन शिष्य अपने गुरु का पूजन कर जीवन में सही दिशा देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

हरिद्वार में तड़के से ही गंगा किनारे आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने घाटों और प्रमुख स्थानों पर पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

गुरु पूर्णिमा के इस पर्व पर हरिद्वार नगरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में रंगी नजर आई।

यह भी पढें- विजिलेंस को मिलेगी तकनीकी और वित्तीय जांच में मजबूती, कैबिनेट ने 20 नए पदों को दी मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment