काशीपुर में सूर्या रोशनी प्लांट में ब्लास्ट, हाइड्रोजन सिलिंडर फटने से एक मजदूर की मौत, कई घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

काशीपुर में सूर्या रोशनी प्लांट में ब्लास्ट, हाइड्रोजन सिलिंडर फटने से एक मजदूर की मौत, कई घायल

On: July 10, 2025 7:52 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के काशीपुर में सूर्या रोशनी लिमिटेड प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11:30 बजे प्लांट में मौजूद एक हाइड्रोजन सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिकों के घायल होने की खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास का क्षेत्र थर्रा उठा। मृतक के दोनों पैर मौके पर ही कट गए थे और शरीर का एक बड़ा हिस्सा झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे स्टाफ को अवकाश देकर बसों के माध्यम से घर भेज दिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम प्लांट पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। फिलहाल प्लांट के भीतर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर हाइड्रोजन सिलिंडर में ब्लास्ट कैसे हुआ और सुरक्षा उपायों में कहां चूक हुई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों है। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतने संवेदनशील गैस सिलिंडर के साथ काम करने वाले श्रमिकों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण दिया गया था या नहीं। अब यह देखना होगा कि जांच में किसकी लापरवाही सामने आती है और क्या कोई कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़ें : कांवड़ मेला 2025 कल से होगा प्रारंभ, हरिद्वार मेला क्षेत्र तीन सुरक्षा श्रेणियों में विभाजित, ड्रोन से रखी जाएगी सतत निगरानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment