अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में डेंगू और कोरोना की दोहरी मार, संक्रमितों की संख्या बढ़ी

On: July 9, 2025 6:37 AM
Follow Us:

देहरादून में लगातार हो रही बारिश और बढ़ती नमी ने डेंगू और कोरोना संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को डेंगू के तीन और कोविड-19 के चार नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति को लेकर सतर्क है और नागरिकों से अपील कर रहा है कि वे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और घरों में पानी जमा न होने दें।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक जिले में डेंगू के संदिग्ध 9829 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 164 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 86 मामले देहरादून के हैं, जबकि 78 मरीज अन्य जिलों या राज्यों से संबंधित हैं। वर्तमान में जिले में डेंगू के 15 सक्रिय केस हैं, जिनमें से अधिकांश मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को विभाग की टीमों ने 11,483 घरों का सर्वे किया और 185 स्थानों पर डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट किया गया।

इसी बीच कोरोना संक्रमण भी धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोविड-19 के चार नए मरीज सामने आए हैं। इनमें तीन स्थानीय निवासी हैं जबकि एक मरीज बाहर से आया है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 91 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 76 स्थानीय और 15 बाहरी संक्रमित हैं। वर्तमान में तीन सक्रिय मामले हैं, जिनमें से एक मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती है, जबकि दो होम आइसोलेशन में हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, बारिश के बाद ठहरा हुआ पानी मच्छरों के पनपने के लिए आदर्श स्थिति बनाता है, जिससे डेंगू के मामले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस भी नमी के कारण अधिक समय तक सतहों पर सक्रिय रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने, हाथों की सफाई और सामाजिक दूरी जैसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सख्त सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : जंगली मशरूम बनी ज़हर, सात नेपाली श्रमिकों की बिगड़ी हालत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, उपनल कर्मियों को मिली बड़ी राहत, दिवंगत खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में तनाव: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पलटन बाजार कराया बंद

उत्तराखंड में डबल इंजन का दम: दिल्ली-देहरादून के बाद अब सिर्फ 2.5 घंटे में पहुंचे ऋषिकेश! नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बड़ी खबर: उत्तराखंड में वक्त से पहले इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव! जानिए क्या है वो ‘त्रिकोणीय पेच’ जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

उत्तराखंड में शर्मसार करने वाली घटना: पुरोला में खेल-खेल में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची छात्रा

देहरादून में रफ्तार का कहर: चंद्रबनी चौक के पास दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत

Leave a Comment