अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में मोहर्रम जुलूस के चलते यातायात प्लान में बदलाव, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

On: July 6, 2025 6:30 AM
Follow Us:

देहरादून। रविवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव लागू किए हैं। जुलूस ईसी रोड से शुरू होगा, जिसके कारण कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और विक्रम रूट में भी परिवर्तन किया गया है।

जुलूस शुरू होने पर कौन-कौन से मार्ग बंद रहेंगे?

जुलूस के ईसी रोड से निकलने पर इस मार्ग की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। ट्रैफिक को यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार, सर्वे चौक और रोजगार तिराहा जैसे मुख्य चौराहों से डायवर्ट किया जाएगा।
जैसे ही जुलूस सर्वे चौक से आगे बढ़ेगा, बैनी बाजार और ईसी रोड का ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा, लेकिन सर्वे चौक से परेड ग्राउंड की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। रायपुर और ईसी रोड की ओर आने वाला ट्रैफिक क्रास रोड से बुद्धा चौक होते हुए निकाला जाएगा।

परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में यातायात बंद

परेड ग्राउंड क्षेत्र में रोजगार तिराहा, कांवेंट तिराहा और लैंसडौन चौक से होकर जुलूस जाएगा, इस दौरान इन सड़कों पर कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
रोजगार तिराहा से आने वाला ट्रैफिक सर्वे चौक की ओर भेजा जाएगा। मनोज क्लिनिक से कांवेंट तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा। कनक चौक से ट्रैफिक को पैसेफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

लैंसडौन चौक के बाद दर्शनलाल चौक की ओर मार्ग प्रतिबंधित रहेगा

जब जुलूस लैंसडौन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर बढ़ेगा, तब लैंसडौन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं दर्शनलाल चौक, तहसील चौक और इनामुल्ला बिल्डिंग की तरफ जुलूस के गुजरते ही पीछे से कोई ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक को बुद्धा चौक, दून चौक और द्रोण होटल कट से डायवर्ट किया जाएगा।
जैसे ही जुलूस इनामुल्ला बिल्डिंग पर समाप्त होगा, पूरे इलाके में यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

विक्रम वाहनों के लिए अलग से रूट डायवर्जन प्लान

विक्रम नंबर-3: रेसकोर्स चौक से रेसकोर्स – पीएनबी तिराहा – आराघर टी जंक्शन होकर लौटेंगे।

विक्रम नंबर-5 और 8: रेलवे गेट से ही वापस लौट जाएंगे।

विक्रम नंबर-2 (सिटी बस और व्यावसायिक वाहन): सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस लौटेंगे।

प्रेमनगर और कैंट क्षेत्र के विक्रम: बिंदाल पुल से वापस कर दिए जाएंगे।

करनपुर से जुलूस निकलने पर यह रहेगा प्लान

अगर जुलूस करनपुर से शुरू होता है, तो यूकेलिप्टस चौक से सर्वे चौक और बैनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसी तरह आराघर चौक और क्रास रोड से यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा।

सर्वे चौक से रोजगार तिराहे के बीच यह बदलाव लागू रहेगा

जुलूस के सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर जाने पर सर्वे चौक से लैंसडौन चौक की ओर आने वाला ट्रैफिक क्रास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मनोज क्लीनिक की ओर से कांवेंट तिराहे की तरफ ट्रैफिक को नहीं जाने दिया जाएगा।

अन्य डायवर्जन रूट

कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाला ट्रैफिक पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।

लैंसडौन चौक पहुंचने से पहले बुद्धा चौक और दर्शनलाल चौक से किसी भी वाहन को लैंसडौन चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।

तहसील चौक के पास पहुंचने से पहले प्रिंस चौक से आने वाला ट्रैफिक द्रोण होटल कट से आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर मोड़ा जाएगा।

ओरिएंट चौक से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहन कनक चौक से होकर भेजे जाएंगे और घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को भी ओरिएंट चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।

दून चौक से तहसील चौक की तरफ कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा।

जुलूस निकलने के साथ-साथ धीरे-धीरे खुलेगा ट्रैफिक

जिन क्षेत्रों से जुलूस गुजर जाएगा, वहां स्थिति सामान्य होते ही ट्रैफिक को धीरे-धीरे पूर्ववत कर दिया जाएगा। पुलिस की टीम हर मोड़ पर तैनात रहेगी ताकि लोगों को परेशानी न हो और जुलूस शांतिपूर्वक निकले।

यह भी पढें- देहरादून के डोईवाला में माइनिंग प्लांट के कमरे में चुन्नी के सहारे लटकी मिली नाबालिग लड़की की लाश, कोतवाली के बहार जमकर हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment