सीएम धामी: हरकी पैड़ी पर नदी उत्सव का शुभारंभ, मां गंगा का किया पूजन, बोले- मेरे जीवन का बेहद खास दिन

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे कर राज्य के सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री बने रहने का गौरव प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के हरकी पैड़ी में आयोजित “नदी उत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर प्रदेश और राष्ट्र के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आज का दिन मेरे जीवन का विशेष दिन है। ठीक चार साल पहले मेरी पार्टी ने मुझ पर उत्तराखंड के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन चार वर्षों में कई कठिनाइयां हमारे सामने आईं, लेकिन हमने हर चुनौती को अवसर में बदलने का प्रयास किया।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को अपनाकर उत्तराखंड के स्वाभिमान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है।”

मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यकाल को प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी उत्साहपूर्वक सराहा।

यह भी पढें- उत्तराखंड के छात्र ने रचा इतिहास, अमेज़न से मिला 47.88 लाख का पैकेज

Leave a Comment