अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश के वेडिंग पॉइंट में भीषण अग्निकांड, छह लोग फंसे, कई वाहन जलकर राख

On: July 4, 2025 7:22 AM
Follow Us:

ऋषिकेश के गंगानगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक वेडिंग पॉइंट में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के वक्त वेडिंग पॉइंट के अंदर छह लोग सो रहे थे।

स्थल पर भारी मात्रा में कपड़े के टेंट और फोम की कुर्सियां रखी थीं, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते चार वाहन भी आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की भयावह लपटें आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घबराए लोगों ने फौरन अपने घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकालकर खुद को सुरक्षित किया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले मेयर शंभू पासवान ने जब दूर से धुएं और लपटों को देखा तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आग की लपटें वेडिंग पॉइंट के पीछे स्थित मकानों तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां रहने वाले लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। दमकल कर्मी और पुलिस टीम राहत-बचाव कार्यों में जुटी हुई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढें- समीक्षा अधिकारी परीक्षा में मूल्यांकन गड़बड़ी का आरोप, RTI से खुला राज़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment