रुड़की में पूर्व सैनिक की संदिग्ध मौत, घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, पुलिस कर रही जांच - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में पूर्व सैनिक की संदिग्ध मौत, घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, पुलिस कर रही जांच

On: July 3, 2025 11:45 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक का शव उसके घर के अंदर मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 62 वर्षीय कुलदीप त्यागी पुत्र ओमकार के रूप में हुई है, जो सेना से सेवानिवृत्त थे। वर्तमान में वे रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार, 3 जुलाई की सुबह अचानक घर के भीतर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने कुलदीप त्यागी को मृत अवस्था में पाया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के अनुसार, प्रारंभिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बताया जा रहा है कि कुलदीप त्यागी कुछ वर्षों पहले ही भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और अपनी डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में रहते थे। उनकी अचानक हुई इस रहस्यमयी मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

लालकुआं में सड़क हादसे में युवक की मौत, आवारा पशु बने हादसे का कारण
नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी सवार युवक की टक्कर नेशनल हाईवे पर आवारा पशु से हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोविंद सिंह बिष्ट के रूप में हुई है, जो रुद्रपुर में कार्यरत थे। बुधवार देर रात गोविंद सिंह अपनी स्कूटी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर अचानक आवारा पशु उनके सामने आ गया, जिससे टक्कर हो गई।

टक्कर के कारण गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड और यूपी के बीच अवशेष परिसंपत्तियों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक, सीएम धामी करेंगे योगी से मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment