भटवाड़ी में गंगोत्री हाईवे का हिस्सा धंसा, यात्रियों का रेस्क्यू जारी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भटवाड़ी में गंगोत्री हाईवे का हिस्सा धंसा, यात्रियों का रेस्क्यू जारी

On: July 3, 2025 7:13 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते गंगोत्री हाईवे का लगभग 10 मीटर हिस्सा धंस गया है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क का एक हिस्सा इतनी बुरी तरह कमजोर हो चुका है कि उसके नदी में समा जाने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और BRO द्वारा हाईवे को दोबारा बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

इस भूस्खलन की वजह से कई यात्री रास्ते में फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जैसे ही सड़क का हिस्सा आंशिक रूप से खुलता है, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने बचाव कार्यों को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इसी बीच, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश के कई दौर आने की संभावना है, जिससे निचले और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार, अगले पांच दिनों तक वर्षा का यह सिलसिला जारी रह सकता है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में तीव्र बौछारों की स्थिति बन सकती है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: देहरादून और रुड़की में 14 फर्मों पर छापा, छह करोड़ की जीएसटी गड़बड़ी का खुलासा, राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment