अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:लोकसभा अध्यक्ष के दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बवाल, देहरादून डीएम से मांगा गया स्पष्टीकरण

On: July 1, 2025 10:48 AM
Follow Us:

लोकसभा अध्यक्ष के हालिया उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देहरादून जिलाधिकारी पर सम्मान ना देने और तय मानकों के अनुरूप शिष्टाचार न निभाने का आरोप लगा है। इसे लेकर प्रोटोकॉल विभाग ने डीएम से जवाब तलब किया है।

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दौरे के समय लोकसभा अध्यक्ष को अपेक्षित सरकारी सम्मान नहीं दिया गया। इस मामले में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी 19 जून को एक पत्र जारी कर नाराजगी जताई थी।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि लोकसभा अध्यक्ष के दौरे के दौरान जिलाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसे शासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी से पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रोटोकॉल संबंधी नियमों के उल्लंघन को हल्के में नहीं लिया जाएगा, और ऐसी चूक दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- “महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार बने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष,निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष; राष्ट्रीय परिषद के 8 सदस्य घोषित”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment