कांवड़ यात्रा 2025: यात्रा मार्गों पर प्रतिबंध सख्त, तेज आवाज़ और मांस-मदिरा पर रोक - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कांवड़ यात्रा 2025: यात्रा मार्गों पर प्रतिबंध सख्त, तेज आवाज़ और मांस-मदिरा पर रोक

On: June 27, 2025 10:51 AM
Follow Us:

कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खास तौर पर देहरादून समेत कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर शराब और मांस की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल परिक्षेत्र, राजीव स्वरूप ने साफ कहा है कि यदि कोई दुकान इन नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यात्रा के दौरान अक्सर तेज आवाज़ में बजने वाले गानों को लेकर विवाद और अशांति फैलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालकों को इस वर्ष विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे सामान्य ध्वनि सीमा में ही गाने बजाएं। इसके लिए एक सूची तैयार की जा रही है और पूर्व में नोटिस प्राप्त डीजे संचालकों को इस बार भी निगरानी में रखा जाएगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बड़ी और ऊंची कांवड़ लेकर चलने वाले भक्तों को भी आगाह किया गया है कि वे कांवड़ का आकार सीमित रखें, क्योंकि अधिक ऊंचाई के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस संबंध में आयोजकों और कांवड़ संघों को समय रहते दिशा-निर्देश भेजे जा रहे हैं ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कांवड़ यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को हरिद्वार में अंतरराज्यीय और अंतर इकाई समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में रूट प्लान, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिससे यात्रा को सुचारू और विवादमुक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र, बंगाल और उत्तराखंड में किसके हाथ में होगी BJP की कमान? पार्टी ने इन नेताओं को सौंपी चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment