अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जनसुनवाई में डीएम सख्त, बैंक और विभागीय अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

On: June 24, 2025 5:12 AM
Follow Us:

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और तुरंत ही कार्रवाई का निर्देश भी जारी किया। एक मामले में शिकायतकर्ता सत्यनारायण ने बताया कि यूनियन बैंक से जुड़ा उनका विवाद लोक अदालत में निपट चुका है, लेकिन बैंक प्रबंधन उसे मानने से इनकार कर रहा है। इस पर डीएम ने बैंक प्रबंधक को मौके पर तलब कर लिया और विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र जारी कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए।

भूमि विवादों और अवैध कब्जों पर सख्त रुख
डीएम ने भूमि संबंधी विवादों पर सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करें और रिपोर्ट के साथ अपना स्पष्ट मंतव्य भी दें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में कुल 150 शिकायतें सामने आईं, जिनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे, जल संस्थान और वन विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

वरिष्ठ नागरिक से धोखाधड़ी, SSP को कार्रवाई का आदेश वरिष्ठ नागरिक बिन्द्रा देवी ने बताया कि वे आरए कन्स्ट्रक्शन नामक कंपनी से ज़मीन खरीदना चाह रही थीं और 27 लाख रुपये का भुगतान भी कर चुकी हैं, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी न रजिस्ट्री हो पाई और न ही भरोसेमंद जवाब मिला। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी को वरिष्ठ नागरिक सेल के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

गंदे पानी की आपूर्ति और वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में तत्काल संज्ञान वाणी विहार अधोईवाला के निवासियों ने शिकायत की कि जल संस्थान की टंकी से गंदा पानी उनके घरों में पहुंच रहा है। डीएम ने इस पर अधीक्षण अभियंता को तलब कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, बलभद्र खलंगा विकास समिति ने नालापानी क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि पर हुए अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर डीएम ने ग्रामीण सिलेइंग प्रभारी को जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

यह भी पढ़ें : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन: राहत व बचाव कार्य फिर से शुरू, दो की मौत, कई लापता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment