अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: ऋषिकेश से लौटते वक्त हादसा, डिवाइडर से टकराकर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र की दर्दनाक मौत

On: June 23, 2025 4:06 PM
Follow Us:

डोईवाला (देहरादून)। जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के बीसीए द्वितीय वर्ष के 19 वर्षीय छात्र ओम रतूड़ी की मौत हो गई। ओम ऋषिकेश से देहरादून लौट रहा था, जब उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ओम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से पटेलनगर, देहरादून निवासी ओम रतूड़ी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया।

कोतवाली डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के अनुसार, ओम रतूड़ी उर्फ कमल अपनी स्कूटी से ऋषिकेश से लौट रहा था, जब लगभग शाम 4 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खो देने के कारण स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई, जिससे ओम गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता संजय रतूड़ी देहरादून स्थित भारतीय राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment