उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के लिए बन रही नई नियमावली, भूमि निगरानी को डिजिटल पोर्टल तैयार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के लिए बन रही नई नियमावली, भूमि निगरानी को डिजिटल पोर्टल तैयार

On: June 15, 2025 8:59 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में अब भूमि की खरीद-फरोख्त और उसके रिकॉर्ड की निगरानी पहले से कहीं अधिक सख्त होने जा रही है। राज्य में नया भू-कानून अस्तित्व में आ गया है, जिसके तहत अवैध रूप से खरीदी-बेची गई जमीन को सरकार में निहित किया जा रहा है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक विशेष भू-पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जहां जमीन से जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

यह पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से बनाया जा रहा है और इसका संचालन राजस्व परिषद द्वारा किया जाएगा। राज्य के सभी पटवारी और लेखपाल क्षेत्रों को इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा, ताकि हर भूमि लेन-देन का ऑनलाइन ब्यौरा समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट किया जा सके।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

नए कानून के तहत, ऑनलाइन निगरानी प्रणाली और भूमि अनुमति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के लिए नियमावली तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इसमें जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वे हर महीने उपजिलाधिकारी से भूमि खरीद-बिक्री की रिपोर्ट लें और प्रत्येक तिमाही में पूरी जानकारी राजस्व परिषद को भेजें।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सरकार का उद्देश्य राज्य में भूमि की पारदर्शी निगरानी और अवैध सौदों पर प्रभावी रोक लगाना है। नई व्यवस्था से आम जनता को जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment