अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के खलंगा में अतिक्रमण की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची टीम को मिली चौंकाने वाली हकीकत ने निगरानी बढ़ाई

On: June 14, 2025 9:30 AM
Follow Us:

देहरादून। रायपुर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले खलंगा क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना सामने आते ही वन विभाग सतर्क हो गया। शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर कुछ तस्वीरों और पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि नालापानी क्षेत्र के जंगलों में भू-माफिया की नजर है और संरक्षित वन भूमि पर हरियाणा निवासी एक व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है। सूचना में कहा गया कि हल्दूआम के पास खलंगा मार्ग पर करीब 40 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से गेट लगाकर तारबाड़ की जा रही है और वहां कैंप लगाने की तैयारी भी चल रही है।

इस सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल मसूरी के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने रायपुर रेंज को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही रायपुर रेंज अधिकारी हरीश गैरोला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जांच में सामने आया कि जिस भूमि पर गेट और तारबाड़ की गई है, वह वास्तव में निजी संपत्ति है। उक्त भूमि को हरियाणा निवासी अनिल शर्मा ने ऋषिकेश निवासी अशोक अग्रवाल से लीज पर लिया है और वहां कैंप बनाने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए दस्तावेजों की जांच की और स्पष्ट किया कि आस-पास की वन भूमि पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, कब्जे या पेड़ कटान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग ने क्षेत्र में नियमित निगरानी करने और किसी भी अवैध कार्य पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वन विभाग का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर आई ऐसी सूचनाएं अगर सही साबित होती हैं, तो उन पर तत्काल कदम उठाया जाएगा, लेकिन गलत या भ्रामक जानकारी से बचने की भी अपील की गई है। विभाग ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि जंगलों की रक्षा की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment