अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली: हेलंग के पास तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 17 घायल, तीन की हालत गंभीर

On: June 12, 2025 7:24 AM
Follow Us:

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हेलंग के पास पटेल कंपनी के समीप तीर्थयात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में राजस्थान से आए कुल 29 श्रद्धालु सवार थे, जो बदरीनाथ दर्शन के लिए यात्रा कर रहे थे।

हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ, जिसमें 17 यात्री घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है। जबकि बाकी 14 घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। यात्रियों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री ने कैंची धाम मेले के व्यवस्थित संचालन के लिए दिए ठोस दिशा-निर्देश, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तात्कालिक से लेकर दीर्घकालिक योजनाओं पर ज़ोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment