अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में 28 वर्षीय विदेशी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव , स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

On: June 6, 2025 11:36 AM
Follow Us:

देहरादून: राजधानी में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। एक 28 वर्षीय विदेशी महिला की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला 31 मई को ऋषिकेश पहुंची थी और तबीयत खराब होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट कुछ दिन बाद आई, जिसमें महिला को संक्रमित पाया गया।

चिंता की बात यह है कि जब रिपोर्ट आई, तब तक वह महिला भारत छोड़कर अपने देश लौट चुकी थी। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जाए। विभाग उस दौरान महिला के ठहरने के स्थान, उसके संपर्क में आए व्यक्तियों और यात्रा मार्ग की पूरी जानकारी जुटाने में जुटा है।

जिले में अब तक कोरोना के 23 मामले, तीन एक्टिव केस

देहरादून जनपद में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 23 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 15 मामले देहरादून शहर से हैं, जबकि एक हरिद्वार से है। सात संक्रमित ऐसे हैं जो राज्य से बाहर जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में तीन एक्टिव केस हैं, जिनमें से दो मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक संक्रमित व्यक्ति एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील – लक्षणों को न करें नजरअंदाज

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे कोरोना के लक्षणों को हल्के में न लें। बुखार, खांसी, गले में खराश, स्वाद या गंध में कमी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। विभाग ने चेतावनी दी है कि भले ही संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही स्थिति को बिगाड़ सकती है।

विभाग ने नागरिकों से मास्क पहनने, नियमित हाथ धोने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी है। साथ ही, संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक रहने और दूसरों को भी सतर्क करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment