अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में किन्नरों की धमकी से नहीं डरेंगे लोग, अवैध वसूली रोकने को पुलिस बना रही रणनीति

On: June 5, 2025 8:41 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में किन्नरों द्वारा त्योहारों, शादी-ब्याह, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के दौरान लोगों को बद्दुआ देने की धमकी देकर की जाने वाली अवैध वसूली पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इस गंभीर सामाजिक समस्या के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर के सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

संयुक्त नागरिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल की पहल पर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन से मुलाकात हुई। संगठन ने किन्नरों की असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता जताई और इस पर नियंत्रण की मांग की। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों के साथ ही सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक करें और 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि इस विषय को लेकर 27 मई को जिलाधिकारी सविन बंसल को ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जबरन वसूली की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें।

पुलिस अब आम नागरिकों को यह सुविधा भी दे रही है कि वे ऐसे मामलों में किसी प्रकार की डर या झिझक महसूस किए बिना आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके आधार पर आवश्यकतानुसार एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

इस पहल को लेकर संगठन के सदस्यों चौधरी ओमवीर सिंह, चंद्रगुप्त विक्रम प्रकाश नागिया, मुकेश नारायण शर्मा, प्रदीप कुकरेती, एल.आर. कोठियाल, अवधेश शर्मा आदि ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे आमजन को राहत मिलेगी।

यह भी पढें- हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 3.75 लाख नकदी के साथ नाबालिग प्रेमी युगल पकड़ा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment