अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 3.75 लाख नकदी के साथ नाबालिग प्रेमी युगल पकड़ा

On: June 5, 2025 8:06 AM
Follow Us:

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़ लिया, जिनके पास से 3.75 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि दोनों हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले हैं और किशोरी घर से बड़ी रकम लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग आई थी। जीआरपी की कार्रवाई के बाद न केवल दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, बल्कि पूरी नकदी भी सही-सलामत परिजनों को सौंप दी गई।

घटना चारधाम यात्रा सीजन के बीच की है, जब पुलिस अधीक्षक रेल तृप्ति भट्ट के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल खलील अहमद और जयपाल रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक किशोर और किशोरी पर पड़ी जो संदिग्ध नजर आ रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों घबरा गए, जिसके बाद उन्हें थाने लाकर उनकी पहचान और पते की जानकारी जुटाई गई।

छानबीन में यह खुलासा हुआ कि दोनों नाबालिग हैं और पानीपत के किला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। किशोरी अपने घर से 3.75 लाख रुपये नकद लेकर घर से निकली थी। परिजनों द्वारा पानीपत के किला थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी थी। जीआरपी ने तुरंत हरियाणा पुलिस और परिजनों को सूचित किया।

कुछ ही घंटों में पानीपत से पुलिस टीम परिजनों को लेकर हरिद्वार पहुंची और किशोर-किशोरी को अपने साथ वापस ले गई। बरामद की गई पूरी नकदी भी उन्हें सौंप दी गई। परिजनों और हरियाणा पुलिस ने जीआरपी हरिद्वार की मुस्तैदी और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। जीआरपी की इस कार्यप्रणाली की चारों ओर सराहना हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment