अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड को मिला पहला साइंस रेडियो स्टेशन, 88.8 MHz पर होगा प्रसारण

On: June 2, 2025 9:06 AM
Follow Us:

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से यूकॉस्ट रेडियो करेगा विधिवत प्रसारण प्रारंभ

उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) में राज्य का पहला वैज्ञानिक सामुदायिक रेडियो स्टेशन तैयार हो गया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) द्वारा स्थापित इस रेडियो स्टेशन का ट्रायल शनिवार को सफलतापूर्वक किया गया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने स्वयं इस दौरान रेडियो स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस रेडियो स्टेशन की विशेषता यह होगी कि जब श्रोता अपने रेडियो सेट को 88.8 मेगाहर्ट्ज पर ट्यून करेंगे, तो उन्हें विज्ञान की दुनिया से जुड़ी रोचक और उपयोगी जानकारियाँ मिलेंगी। देश और प्रदेश के नामचीन वैज्ञानिक इस मंच के माध्यम से न सिर्फ मौसम संबंधित जानकारी देंगे, बल्कि अपने शोध व आविष्कारों की समाज के लिए उपयोगिता को भी साझा करेंगे।

यूकॉस्ट की ओर से प्रतिदिन दो घंटे का विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य छात्रों और आमजन में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के शोधार्थी, प्रोफेसर और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, जो अपने शोध कार्यों की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत करेंगे।

प्रदेश में “वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” अभियान के तहत कार्य कर रहे सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता भी इस मंच का हिस्सा बनेंगे। वे बताएंगे कि उनका अनुसंधान समाज को कैसे लाभ पहुंचा सकता है।

यूकॉस्ट परिसर में लगे ट्रांसमीटर और टावर के माध्यम से इस रेडियो स्टेशन का प्रसारण 10 किलोमीटर की हवाई दूरी तक होगा, जिससे देहरादून जिले का बड़ा हिस्सा इसकी पहुंच में आएगा। आपदा के समय यह रेडियो स्टेशन विशेष रूप से प्रभावी साबित हो सकता है।

प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक यूकॉस्ट ने जानकारी दी कि, “रेडियो स्टेशन का ट्रायल सफल हो गया है और हम 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसके नियमित प्रसारण की शुरुआत करेंगे। हमारा उद्देश्य विज्ञान को जनसामान्य तक सरल और प्रभावशाली ढंग से पहुंचाना है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment