अंकिता हत्याकांड: न्याय की लड़ाई में मुख्यमंत्री धामी की दृढ़ प्रतिबद्धता - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अंकिता हत्याकांड: न्याय की लड़ाई में मुख्यमंत्री धामी की दृढ़ प्रतिबद्धता

On: May 31, 2025 4:59 AM
Follow Us:

अंकिता भंडारी हत्याकांड ने उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश को झकझोर दिया था। 18 सितंबर 2022 को घटित इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे राज्य में न्याय की मांग उठी। इस संवेदनशील मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए न्याय की प्रक्रिया को तेज़ और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी पहल पर जांच को राजस्व पुलिस से हटाकर नियमित पुलिस को सौंपा गया और महज 24 घंटे में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर न केवल जांच को गति दी गई, बल्कि इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महिला आईपीएस अधिकारी पी. रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस दल ने 500 पन्नों की चार्जशीट और 100 से अधिक गवाहों के बयानों के आधार पर मजबूत केस तैयार किया। अदालत में सशक्त पैरवी के चलते सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं बार-बार खारिज होती रहीं और अंततः तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सरकार ने न सिर्फ न्यायिक प्रक्रिया को मज़बूत किया बल्कि अंकिता के परिवार के साथ हर स्तर पर संवेदनशीलता दिखाई। पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, वहीं उनके पिता और भाई को सरकारी नौकरी देकर स्थायित्व प्रदान किया गया। परिजनों के अनुरोध पर तीन बार अधिवक्ता बदले गए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर पहलू से निष्पक्ष और प्रभावी पैरवी हो।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना उनकी सरकार का संकल्प था और इस संकल्प को उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में भी किसी तरह की कानूनी जरूरत पड़ी तो सरकार मजबूती से पैरवी करती रहेगी। यह प्रकरण एक उदाहरण बन गया है कि यदि राजनीतिक नेतृत्व संकल्पित हो, तो न्याय की राह को सरल और सशक्त बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : फ्लैट के नाम पर ठगी का जाल, अब दीपक मित्तल की कुंडली खोलने मैदान में उतरी SIT

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

​Urmila Sanawar Bail: हरिद्वार जेल से रिहाई का रास्ता साफ, लेकिन देहरादून पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

अमित शाह की देहरादून रैली: Dehradun rally में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन और चुनावी रणनीति

Delhi Chawri Bazar Building Collapse: चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत और राहत-बचाव कार्य जारी

Leave a Comment