Chardham Yatra: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में किए दर्शन, पूजा कर लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Chardham Yatra: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में किए दर्शन, पूजा कर लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद

On: May 30, 2025 6:56 AM
Follow Us:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और भगवान बदरीविशाल का अंगवस्त्र व प्रसाद भेंटस्वरूप उन्हें प्रदान किया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने वेदपाठ के साथ विधिवत विशेष पूजा-अर्चना की, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी सम्मिलित रहे। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट सहित मंदिर के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की और देवभूमि में व्याप्त आध्यात्मिक वातावरण को आत्मिक शांति प्रदान करने वाला बताया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बदरीनाथ धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के पावन दर्शन कर बाबा के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने इस पूरे आध्यात्मिक अनुभव को अत्यंत भावविभोर कर देने वाला बताया और कहा कि यहां आकर मन पूरी तरह से शांत और ऊर्जा से भर जाता है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढें- उत्तराखंड: मसूरी मालरोड पर दोबारा दौड़ेंगी गोल्फ कार्ट, नए पर्यटन स्थलों के विकास की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment