उत्तराखंड देहरादून में फैंसी नंबर UK07HC0001 की अब तक की सबसे ऊंची बोली, ₹13.77 लाख में हुआ नीलाम - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड देहरादून में फैंसी नंबर UK07HC0001 की अब तक की सबसे ऊंची बोली, ₹13.77 लाख में हुआ नीलाम

On: May 28, 2025 8:23 AM
Follow Us:

देहरादून स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में हाल ही में आयोजित ऑनलाइन फैंसी नंबरों की नीलामी में रिकॉर्डतोड़ बोली लगाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नीलामी में UK07HC0001 नंबर के लिए एक बोलीदाता ने ₹13,77,000 की अब तक की सबसे अधिक राशि जमा कर राज्य के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं, UK07HC0009 नंबर के लिए भी ₹3,95,000 की प्रभावशाली बोली लगाई गई। राज्य सरकार द्वारा इस पहल को फैंसी नंबरों के प्रति बढ़ते रुझान और पारदर्शी व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है, जिससे एक ओर जहां राजस्व को नई ऊंचाई मिली है, वहीं दूसरी ओर आमजन में भी इस प्रकार की नीलामी के प्रति रुचि बढ़ी है। आरटीओ देहरादून संदीप सैनी ने बताया कि दोनों बोलीकर्ताओं को आरटीओ कार्यालय परिसर में एक औपचारिक समारोह में सम्मानित किया गया। संदीप सैनी ने यह भी बताया कि इस अवसर पर एक नई पहल की भी घोषणा की गई, जिससे प्रदेश में परिवहन व्यवस्था और तकनीकी सेवाओं को और अधिक बेहतर और जनसहयोगी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। फैंसी नंबरों की यह नीलामी व्यवस्था न केवल शासन के लिए अतिरिक्त राजस्व का साधन बनी है, बल्कि राज्य में आधुनिक और डिजिटल ट्रांसपोर्ट सेवाओं की दिशा में भी इसे एक प्रगतिशील पहल माना जा रहा है।

यह भी पढें- Mock Drill:अल्मोड़ा में सुरक्षा बलों ने डेढ़ घंटे में किया ऑपरेशन, चार आतंकवादी ढेर, चारों बंधक सुरक्षित रिहा

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment